जबलपुरमध्य प्रदेश

नागपुर से कारतूस बेचने आए पांच आरोपियों को मंगेली ढाबे से गिरफ्तार

कार और 14 कारतूस जब्त

जबलपुर,यशभारत। नागपुर से कारतूस लेकर जबलपुर आए पांच सौदागर मंगेली के परमेश्वर ढाबे पर पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 जिंदा कारतूस और एक कार जब्त की है। थाना प्रभारी बरगी हेमंत कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि मंडता बाईपास, रोठ, परमेश्वर ढाबा, मानेगांव मंगेली में कुछ लोग काले रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो में कारतूस लेकर बैठे हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची तो ढाबे में पांच लोग एक साथ बैठे थे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उज्जैर परवेज, कासिफ खान, अमित खोटे, शुभम कोटांगले और जयपीस रेम्बूरना नागपुर बताया। तलाशी के दौरान उज्जैर परवेज के कब्जे से 6, कासिफ खान से 2, अमित खोटे से 2, शुभम कोटांगले से 2 और जयपीस रेम्बूरना से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे नागपुर से कारतूस बेचने आए थे और ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर बिना नंबर की स्कार्पियो (जिसकी रजिस्टर्ड नंबर प्लेट MH 35 P 7202 है) को भी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button