नूर महल रोड पर जाम की समस्या पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, उठाई गईं दर्जनों गाड़ियाँ

नूर महल रोड पर जाम की समस्या पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, उठाई गईं दर्जनों गाड़ियाँ
भोपाल, यशभारत। पुलिस कमिश्नर भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे रात्रि जनसंवाद का असर अब मैदानी स्तर पर दिखने लगा है। बढ़ईपुरा और इमामी गेट क्षेत्र के नागरिकों और महिलाओं द्वारा नूर महल रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लगने वाले भीषण जाम की समस्या से अवगत कराने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है।
डीसीपी और एसीपी के नेतृत्व में उतरी पुलिस टीम
शिकायत मिलने के तुरंत बाद डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के निर्देशन में एसीपी कोतवाली संतोष पटेल, टीआई कोतवाली आपाला सिंह और ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए दर्जनों फोर-व्हीलर वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया।
वाहन मालिकों पर चालानी कार्रवाई और चेतावनी
अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वाहन मालिकों पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। साथ ही, दोबारा सड़क किनारे वाहन खड़े न करने की कड़ी हिदायत देते हुए लोगों ने भविष्य में ऐसा न करने का संकल्प भी लिया।







