मध्य प्रदेशराज्य

संकटा चतुर्थी पर भगवान सिद्धि विनायक का विशेष  अभिषेक : माथा टेककर  भक्तों ने की सुख शांति की कामना

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। ऐतिहासिक व श्री गणेश देवस्थानम् में तिल संकटा चतुर्थी पर भगवान सिद्धि विनायक का विशेष पूजन अर्चन अभिषेक हुआ। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेला भी आयोजित हुआ। वहीं क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले भक्तजनों ने विशेष तौर पर तिल के लड्डूओंं सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग भी भगवान को अर्पण कर भगवान के समक्ष माथा टेका व मुराद मांगी। 

मंदिर के व्यवस्थापक पं शैलेष पुरोहित ने बताया कि प्रथम पहर में वेद मंत्रों के बीच विनायक सरकार का पावन अभिषेक, आरती व महाप्रसाद वितरण हुआ। सिद्धपीठ के संस्थापक स्व. पं कृष्णकुमार पुरोहित के मार्गदर्शन में उक्त आयोजन पहले शुरु किया गया था। जिसका पावन उद्देश्य महर्षि वेद व्यास के सांसारिक सार सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया को लेकर भगवान के भक्तों के भय, रोग, चिन्ता मुक्ति का रहता है। इस अवसर पर धर्मध्वजा भी फहरायी गयी।

मंदिर परिसर में आयोजित मेले में हर वर्ग के लोगों के जमकर खरीददारी की तथा झूलों व चाट पकवानों का आनंद लिया। देर रात तक मेले व मंदिर में नागरिकों का आना-जाना लगा रहा। मेले में पुलिस प्रशासन की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने भी पूर्व में ही साफ-सफाई बिजली व्यवस्था आदि की। सिद्ध विनायक आरती मंडल के सदस्यों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button