भोपाल
अवैध गैस रिफलिंग पंप पुलिस ने मारा छापा – तीन घरेलू गैस सिलिंडर सहित करा जब्त

अवैध गैस रिफलिंग पंप पुलिस ने मारा छापा
– तीन घरेलू गैस सिलिंडर सहित करा जब्त
भोपाल यशभारत। अवैध गैस रिफलिंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। टीला पुलिस ने हरि मजार के पास वसुंधरा कालोनी में एक व्यक्ति अवैध रूप से कार मे गैस रिफलिंग करते समय पकड़ा। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा था उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक नाजिम पिता नईम बताया है। अवैध रूप से कार मे गैस भरते पाया गया है। आरोपी के पास से कार व तीन गैस सिलिंडर, रिफलिंग पंप जब्त किया गया। पूर्व में भी आरोपी पर कार्रवाई की जा चुकी है।







