पुलिस कमिश्नर ने साजिदा नगर में किया जनसंवाद, नागरिकों ने सराही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस कमिश्नर ने साजिदा नगर में किया जनसंवाद, नागरिकों ने सराही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था
भोपाल, यशभारत। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कोहेफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत साजिदा नगर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर फीडबैक लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित साजिदा नगर के निवासियों ने वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। नागरिकों ने सीपी संजय कुमार को अवगत कराया कि क्षेत्र में फिलहाल किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है और पुलिस की सक्रियता से लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की छोटी-मोटी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित निराकरण करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना बिना किसी झिझक के पुलिस को दें।







