जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दुष्कर्म के आरोपी जनपद उपाध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार : लंबे समय से चल रहे थे फरार

मंडला। दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे जिले के निवास जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी पर दुष्कृत्य का मामला विगत माह 4 जून को चौकी मनेरी थाना बीजाडांडी में दर्ज किया गया था। इसके बाद फरार चल रहा है जनपद उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बीजाडांडी थाना में एक महिला ने घनश्याम सूर्यवंशी पर शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष से दुष्कृत्य करने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने इस शिकायत को जाँच में प्राथमिक तौर पर सही पाया। जिसके बाद पुलिस ने घनश्याम सूर्यवंशी के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 376, 376 (2) एन एवं 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की जांच जारी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App