दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर जिले में बढ़ रही चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना दमोह देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा एवं चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी के नेतृत्व में गठित टीम ने एक सक्रिय चोर गिरोह को गिरफ्तार कर कई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है।
गिरफ्तार आरोपी —
1. शंकर उर्फ अभिषेक यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड नं. 03 दमोह
2. एक नाबालिग आरोपी
3. शाहिद उर्फ भोला कुंचवंदिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 दमोह
4. अभिषेक कुंचवंदिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 दमोह
5. राज अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी गदागंज, पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे दमोह
इन आरोपियों ने थाना दमोह देहात, चौकी जबलपुर नाका, चौकी सागर नाका सहित मंडला, जबलपुर और कटनी जिलों में भी चोरी की वारदातें करने की बात कबूल की है।
बरामद सामान
6 चोरी की मोटरसाइकिल
सोने-चांदी के जेवर, मुकुट, मंदिर की दान पेटी व घंटा
गैस चूल्हा, सिलेंडर, सोयाबीन की 2 बोरियां
कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरोह पर पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से संबंधित 4 स्थाई वारंट भी तामील किए हैं और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
Back to top button