जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गुरुवार से भेड़ाघाट से शुरू हुई पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा,

कान्हा–बांधवगढ़–अमरकंटक की यात्रा अब और आसान

गुरुवार से भेड़ाघाट से शुरू हुई पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा,

कान्हा–बांधवगढ़–अमरकंटक की यात्रा अब और आसान 

WhatsApp Image 2025 11 20 at 12.08.47 PM 1

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से गुरुवार 20 नवंबर से भेड़ाघाट से पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत हो रही है। सुबह 10 बजे भेड़ाघाट से आरंभ होने वाली यह सेवा जबलपुर को कान्हा, बांधवगढ़, अमरकंटक, मैहर और चित्रकूट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से सीधे जोड़ेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल और मंशा के अनुरूप यह सेवा प्रदेश में हेली-टूरिज्म का नया युग खोलने जा रही है।

1763626228 WhatsApp Image 2025 11 20 at 12.08.46 PM

 

इस सेवा का संचालन फ्लाईओला कंपनी करेगी। कंपनी के बिजनेस हेड जितेंद्र कुमार ने बताया कि सप्ताह में पाँच दिन—सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार—पर्यटक हेलीकॉप्टर से इन स्थानों की यात्रा कर सकेंगे। भेड़ाघाट के पास कंपनी ने हेलीकॉप्टर का मुख्य बेस तैयार किया है, जहाँ से पर्यटकों को उनकी बुकिंग के अनुसार विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहुँचाया जाएगा।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख गंतव्यों पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए अलग-अलग बेस तैयार कर दिए गए हैं। पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का लाभ उठाकर सीधे अपनी पसंद का पर्यटन स्थल चुन सकेंगे। अलग-अलग दूरी के अनुसार सेवा के लिए किराया तय किया गया है।

1763626244 WhatsApp Image 2025 11 20 at 12.08.49 PM

 

जबलपुर से पर्यटन केंद्रों के लिये तय किराया:

जबलपुर–बांधवगढ़ : 3,750 रुपये

बांधवगढ़–कान्हा : 2,500 रुपये

कान्हा–बांधवगढ़ : 2,500 रुपये

जबलपुर–अमरकंटक : 5,000 रुपये

मैहर–चित्रकूट : 2,500 रुपये

मैहर–जबलपुर : 5,000 रुपये

1763626254 WhatsApp Image 2025 11 20 at 12.08.48 PM

 

पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों में इस नई हेली पर्यटन सेवा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस सेवा के शुरू होने से जबलपुर का पर्यटन मानचित्र और मजबूत होगा और प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों तक पहुंच बेहद सरल हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button