जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उमरिया में रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, कई ट्रेनों को रोका गया

उमरिया यशभारत। उमरिया कटनी बिलासपुर रेल खंड के उमरिया जिले में मुदरिया घुनघुटी रेलवे स्टेशन के बीच मोर्चा फाटक के निकट पहाड़ी का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर जाने के कारण डाउन लाइन पर यातायात प्रभावित हो गया है। पिछली रात लगातार हुई बारिश के दौरान यह घटना हुई है। मोर्चा फाटक के निकट जंगल में स्थित पहाड़ी का हिस्सा आधी रात के बाद रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिसके कारण डाउनलाइन का यातायात प्रभावित हुआ।
कई ट्रेनें इस दुर्घटना के कारण रोकी
कटनी से बिलासपुर जाने वाली कई ट्रेनें इस दुर्घटना के कारण रोक दी गई। सुबह रेलवे ट्रैक को साफ करने का काम शुरू कर दिया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया। रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने की सूचना अब ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक ने घुनघुटी और मुदरिया रेलवे स्टेशन को दी थी। इस सूचना की वजह से यातायात को रोक दिया गया जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

कई मकान गिरे
पिछली रात हुई लगातार बारिश के दौरान जिले के नदी नाले उफान पर हैं। लगातार वर्षा के दौरान जिले के कई हिस्से में मकान की गिरने की जानकारी भी सामने आई है। उमरिया जिले के करकेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत तीन मकान गिरने की जानकारी सामने आई है।
मानपुर में एक मकान गिर गया है। पाली जनपद क्षेत्र में दो मकान गिरने की जानकारी सामने आ रही है। लगातार वर्षा के दौरान दो स्थानों पर बिजली भी गिरी है। हालांकि रात के समय बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
नौरोजाबाद-डिंडोरी मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद
डिडौंरी एसडीएम और नौरोजाबद तहसीलदार ने किया निरीक्षण, मरम्मत होने तक के लिए रास्ता बंदउमरिया, नौरोजाबाद। उमरिया जिले के नौरोजाबाद से होकर जाने वाला डिडौंरी का रास्ता चंगेरा से लेकर बटोंधा के बीच क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे मरम्मत होने तक के लिए बंद कर दिया गया है। डिडौंरी एसडीएम रामबाबू देवांगन और उमरिया जिले के नौरोजाबद तहसीलदार अभयनंद शर्मा ने इस मार्ग का निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत होने तक इस मार्ग को बंद करने के निर्देश दे दिए हैं।
तेज बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव
मध्यप्रदेश में तेज बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 20 से Óयादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में 2 तो इंदौर में सबसे Óयादा & इंच पानी गिरा। जिसके बाद इंदौर कलेक्टर ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। शहडोल में बीती रात में लगभग 5 घंटे हुई लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है। अभी भी धीरे-धीरे बारिश हो रही है। रात में 10.&0 बजे से बारिश शुरू हुई है। शहर की जीवनदायनी मुरना नदी में बाढ़ आ गई है। लगातार हो रही अ’छी बारिश के कारण जिले के बाणसागर बांध का पानी खतरे के निशान से अब केवल 2 मीटर दूर है शनिवार की सुबह 8:00 बजे जो यहां की स्थिति रिकॉर्ड की गई है उसके मुताबिक बांध में &&9.64 मीटर पानी का भरा है। आकाशवाणी के पास पाली रोड में स्थित मुरैना पुल के ऊपर से & फीट पानी बह रहा है जिसके कारण दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों का आवागमन रुका हुआ है। इसी तरह शहर की पोंडा नाले में पानी भरा हुआ है।आसपास के छोटे-छोटे नाले भी उफान पर हैं। सोन नदी में भी जल स्तर बढ़ गया है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन लोगों के घरों में पानी भर गया है।
त्रिपुरा में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 24 लोगों की मौत
त्रिपुरा में पिछले 5 दिनों में 1900 से Óयादा लैंडस्लाइड हुई हैं। त्रिपुरा में पिछले 6 दिनों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 17 लाख लोग प्रभावित हैं। 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लोग लापता हैं। सेना ने &&0 लोगों को बचाया। 65 हजार लोग 450 रिलीफ कैंप में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel