जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जो नशे को अपनाएगा बाद में पछताएगा, नशा मुक्ति को लेकर भैरव घाट में बच्चों ने निकाली रैली

जबलपुर यशभारत। ग्रामीण क्षेत्रों में गांव गांव बिक रही शराब के कारण नौनिहाल बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। शराब की घर-घर हो रही होम डिलीवरी को लेकर जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरव घाट पिपरिया से स्कूली बच्चों द्वारा हाथ में तख्तियां लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। इस अवसर पर बच्चों ने नारे लगाते हुए कहा कि जो नशे को अपनाएगा बाद में पछताएगा।यह रैली गांव के विभिन्न गलियों से होते हुए ग्राम के सामुदायिक भवन पहुंची। जहां पर नशा मुक्ति को लेकर अभय प्रताप सिंह जनपद अध्यक्ष शहपुरा द्वारा गांव गांव बिक रही शराब को बंद करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति से ही देश एवं समाज की तरक्की संभव है।नशे ने हमारे समाज को खोखला कर दिया है और हमारी युवा पीढ़ी को बर्बादी की कगार पर ले कर जा रहा है। गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करना होगा। इसके बाद रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर गांव के गली मोहल्लों से होते हुए वापस स्कूल में पहुंचने पर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चों ने खुद तैयार की गई प्रेरक नारों से लिखी तख्तियों एवं बैनरों के माध्यम से ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। उक्त रैली के समापन के पश्चात बेलखेड़ा पुलिस को शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें अवैध रूप से बिक रही शराब को बंद करने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई।

 

A08

A07

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button