भोपालमध्य प्रदेश

दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली बचत अभियान पर उठे सवाल घरों की बिजली गुल, सड़कों पर रोशनी जारी

दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली बचत अभियान पर उठे सवाल

घरों की बिजली गुल, सड़कों पर रोशनी जारी

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक ओर प्रशासन बिजली बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर लगातार अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों चौराहों और गली मोहल्लों में दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइटें जलती नजर आ रही हैं। राजधानी में यह नजारा अब आम होता जा रहा है। कई इलाकों में सुबह से लेकर दोपहर तक स्ट्रीट लाइटें चालू रहती हैं जिससे बिजली की अनावश्यक खपत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों को बिजली बचाने की सलाह दी जाती है, तब सरकारी व्यवस्थाओं में इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। राहगीरों और रहवासियों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार घरों में बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है लेकिन सड़कों पर दिनभर लाइटें जलती रहती हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर संबंधित विभाग इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा और ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई कब होगी। नागरिकों का कहना है कि यदि समय पर स्ट्रीट लाइटों का संचालन और निगरानी की जाए तो बिजली की बड़ी बचत संभव है। वहीं इस मामले ने बिजली विभाग और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विषय यह भी है कि क्या यह लाइटें , सौर ऊर्जा के माध्यम से जल रहीं ? यदि नहीं, तो जवाबदारी किसकी

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button