इंदिरा एकादशी के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, जीवन की सभी बाधाएं होंगी दूर

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है, इस दिन श्रीहरि की पूजा और व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है, साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, इस दिन भगवान विष्णु के संग महादेव की पूजा करना उत्तम माना जाता है, इस दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं, इस बार 17 सितंबर, बुधवार को इंदिरा एकादशी व्रत किया जाएगा।
एकादशी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 17, 2025 को 12:21 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त – सितम्बर 17, 2025 को 11:39 पी एम बजे
जीवन के दुख और संकट को दूर करने के लिए इंदिरा एकादशी के दिन महादेव की पूजा-अर्चना करें, इस दौरान सच्चे मन से शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं, शिव जी के मंत्रों का जाप करें, जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें, एकादशी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं और साधक को महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें, महादेव का गन्ने के रस से अभिषेक करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है, साथ ही साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा पूजा के समय दूध, दही और शहद भी अर्पित करें, देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें, इस उपाय को करने से महादेव साधक की सभी मुरादें पूरी करते हैं और कारोबार में सफलता मिलती है।







