भोपालमध्य प्रदेश

गांधी मेडिकल नर्सिंग कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन चेतावनी छात्राओं की प्रताड़ना और कक्षों पर कब्जे के आरोप, प्रशासन से जांच की मांग

गांधी मेडिकल नर्सिंग कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन चेतावनी

छात्राओं की प्रताड़ना और कक्षों पर कब्जे के आरोप, प्रशासन से जांच की मांग

भोपाल यश भारत। गांधी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में कथित अनियमितताओं और छात्राओं के साथ मानसिक प्रताड़ना के आरोपों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने राज्य सरकार और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मुख्यमंत्री मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि कॉलेज भवन के दो महत्वपूर्ण कक्षों पर लंबे समय से अनधिकृत कब्जा किया गया है जिसके कारण शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि कक्षाओं के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने से पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की कक्षाएं छात्रावास के मनोरंजन कक्ष में संचालित की जा रही हैं। छात्राओं ने इसे पढ़ाई के लिए अनुपयुक्त बताते हुए अपनी पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायत की है। संगठन का आरोप है कि शिकायत करने वाली छात्राओं को आंतरिक परीक्षाओं में नुकसान पहुंचाने और फेल करने की धमकियां दी जा रही हैं जिससे कॉलेज में भय का माहौल बन गया है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि पूर्व में भी कई बार शिकायतें की गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एनएसयूआई ने प्रशासन से कब्जा हटाने संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर छात्रहित में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button