भोपालमध्य प्रदेश
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिट्ठल मार्केट इलाके में 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिट्ठल मार्केट निवासी सूरज उम्र 24 साल ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।







