भोपालमध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को शिकायत मिलने के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी उससे दूरी बनाने लगा था और मामला दर्ज होते ही भोपाल छोड़कर भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस की सतर्कता से समय रहते धर दबोचा गया।
​पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। रिश्तेदारी होने के कारण आरोपी नीरज मैना निवासी वाजपेई नगर ईदगाह हिल्स का पीड़िता के घर आना-जाना था। पीड़िता की पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी उसे शादी का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने उससे किनारा कर लिया।
​पीड़िता की रिपोर्ट पर शाहजहाँनाबाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
​पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी नीरज के खिलाफ पूर्व से भी 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button