देश
कांचघर जुलूस में गोली चलने की खबर, प्रशासन ने नहीं की पुष्टि
मामले में दोनों पक्षों से हवाई फ़ायर करने के आरोप लगाए गए

जबलपुर यश भारत। कांचघर जुलूस के दौरान दो राजनीतिक पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर गोली चलने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार जुलूस में एक पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच झड़प हुई, जिसके बाद हवाई फायरिंग की गई।
गोली चलने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से इस मामले में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दशहरा उत्सव फिलहाल सामान्य रूप से चल रहा है। घटना के संबंध में आगे की जानकारी आना अभी शेष है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में दोनों पक्षों ने हवाई फ़ायर करने के आरोप लगाए गए हैं ।







