देश

लापरवाही के चलते गिरने से हुई थी नवजात शिशु की मौत, दर्ज हुई एफआईआर

यश भारत follow up – जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत पुराना शोभापुर में लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु पड़ोस में रहने वाली महिला के हाथ से लापरवाही पूर्वक गिर गया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 12 अप्रैल 26 को प्रहलाद पटेल 57 वर्ष निवासीं पुराना शोभापुर रांझी ने सूचना दी थी कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। उसका लडका अरूण पटेल 30 वर्ष व बहू अमीशा पटेल 24 वर्ष की है जिनके एक बेटी वैष्णवी उम्र ढाई वर्ष की है। बहू अमीशा ने 12 मार्च 2026 को मेडिकल कालेज में नवजात शिशु समर्थ पटेल को जन्म दिया था। जिसको अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घर लेकर आ गए थे। घर में ही बहू द्वारा बच्चे का पालन पोषण किया जा रहा था। 9 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे बहु अपने कमरे के बाहर घर की छत पर अपने दोनों बच्चों के साथ थी उसी समय पडोस की रहने वाली वर्षा पटेल छत पर सीढी के पास आई और बहू से नवजात शिशु हाथ से लर बच्चे को खिलाते हुए अपने घर की सीढी के पास जाने लगी उसी दौरान घटना होने पर अपने घऱ के आंगन में गिर गई जो बच्चा भी उसके हाथ से घर के आँगन में जा गिरा बच्चे के गिरने से बच्चे के सिर में चोट लगने पर बच्चे को इलाज के लिए जेठी अस्पताल लेकर गए जहाँ इलाज दौरान डाक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है । जिसके बाद 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे नवजात शिशु का अंतिम संस्कार कर आजाद नगर मरघटाई में दफना दिया था । शोकाकुल होने की वजह से पुलिस को सूचना नही दी थी । सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। नवजात शिशु समर्थ पटेल पिता अरूण पटेल 27 दिन निवासी पुराना शोभापुर रांझी के शव का पीएम कराया गया । परिजन दादा प्रहलाद पटेल ,मां श्रीमती अमिषा पटेल ,दादी श्रीमती प्रमीला पटेल के बयान दर्ज किए गए जिसमें पाया गया कि श्रीमती वर्षा पटेल ने नवजात शिशु समर्थ पटेल को हाथ में लेकर छत की सीढी से नीचे उतरते समय लापरवाही पूर्वक नवजात शिशु समर्थ पटेल को अपने हाथ से गिरा दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button