नए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया पदभार ग्रहण
बच्ची की स्कूल संबंधी समस्या को गंभीरता से लिया

जबलपुर, यशभारत।जबलपुर के दबंग कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह कड़क मिजाज वाले राघवेंद्र सिंह को जबलपुर की कमान सौंपी गई है। गुरुवार को नए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया नए कलेक्टर के पहुंचते ही विभिन्न अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया
भौगोलिक की स्थिति का लिया ज़ायज़ा
कलेक्ट्रेट पहुंचते ही राघवेंद्र सिंह ने जिले के मानचित्र का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने विकास परियोजना और प्रशासनिक ढांचे को लेकर अधिकारियों से जानकारी हासिल की और कई महत्वपूर्ण सवाल भी पूछे वहीं अधिकारियों ने जिले की भौगोलिक की स्थिति और विकास योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।
बच्ची की स्कूल संबंधी समस्या को गंभीरता से लिया
नए कलेक्टर के पहुंचते ही एक अभिभावक ने अपनी बच्ची की स्कूल संबंधी समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया कलेक्टर ने उसकी बात गंभीरता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार आयोजित जनसुनवाई में पारदर्शिता और त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही जिले में विकास कार्यों को तत्परता के साथ पूरा कराया जाएगा।







