जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम को जल्द मिल सकते हैं एल्डरमैन

जबलपुर यश भारत। लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद अब एक बार फिर नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। और जैसे की संकेत मिल रहे हैं उसके चलते इस महीने के आखिर में या फिर आगामी माह की शुरुआत में नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्तियां कर दी जाएगी। और संभवतःइस बार एल्डरमैन की संख्या आठ हो सकती है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के डेढ़ साल बाद और नगर निगम चुनाव को लगभग 3 साल बीत जाने के बाद अब सरकार अपने कर्मठ और सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को उपकृत करने की कवायद में जुट गई है। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि इसकी शुरुआत एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कॉलेजोंं मै जनभागीदारी समिति जेलों में अशासकीय कमेटी जिला अस्पतालों की स्वास्थ्य समितियां में भी नियुक्तियां की जाएगी। जानकारी के मुताबिक जबलपुर नगर निगम में जब प्रभात साहू महापौर थे तब छै एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे वही महापौर स्वाति गोडबोले के कार्यकाल में एल्डरमैनो की संख्या आठ रही। हालांकि इस बार उम्मीद की जा रही थी कि यह संख्या और बढ़ेगी लेकिन जिस तरह के संकेत मिले हैं उसके मुताबिक भोपाल इंदौर और ग्वालियर में 12 तथा बाकी के नगर निगम में आठ और नगर पालिका में 6 तथा नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा ने एक पत्र के माध्यम से नगर संगठन की ओर से नाम मंगवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इसके बाद आएगा निगम मंडल का नंबर

जैसा कि समझा जा रहा है की सरकार के द्वारा एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ ही राजनीतिक नियुक्तियां की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। इसके बाद निगम मंडलों में नियुक्तियों का दौर शुरू होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि भाजपा से जुड़े कई नेता लंबे समय से निगम मंडलों में काबिज होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन किसी न किसी कारणो के चलते यह अब तक संभव नहीं हो पाया। लेकिन अब लगता है कि जल्द ही निगम मंडलों में नियुक्तियों का भी सिलसिला शुरू होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App