भोपाल

एमपी टूरिज्म को लीडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन का सम्मान 

एमपी टूरिज्म को लीडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन का सम्मान 
भोपाल, यश भारत । जयपुर में आयोजित ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार जीआईटीबी 2026 में मध्यप्रदेश पर्यटन को लीडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार फिक्की द्वारा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और राजस्थान पर्यटन के सहयोग से आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड्स द्वितीय संस्करण में दिया गया। यह सम्मान एमपी टूरिज्म बोर्ड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने ग्रहण किया।
पर्यटन सचिव एवं एमपी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण है। जयपुर में 26 से 28 अप्रैल तक आयोजित इस आयोजन में मध्यप्रदेश का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा। पवेलियन में राज्य की विरासत, आध्यात्मिकता, वन्यजीव और सांस्कृतिक विविधता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
यहां पारंपरिक बधाई नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ आगंतुकों को सेव, गजक और आम पना जैसे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी चखाया गया। साथ ही यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों, वन्यजीव अभयारण्यों, आध्यात्मिक स्थलों, ग्रामीण पर्यटन, वेलनेस और ईको टूरिज्म को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button