खमरिया में गर्भवती महिला को कार चालक ने मारी टक्कर , महिला घायल,कार चालक गिरफ्तार ,इंद्राना में आमने-सामने- से भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़े, एक की मौत, दो घायल

जबलपुर यश भारत। सोमवार हादसों के दिन के नाम रहा जहां पर एक तरफ रांझी से खमरिया जा रहे कार चालक द्वारा बाइक चालक को बचाने के चक्कर में एक गर्भवती महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और वहां पर घायल महिला को आसपास के क्षेत्र के लोगों ने उठाया और वहां से सीधे अस्पताल ले गए ,जहां पर महिला और उसके बच्चे की सोनोग्राफी करते हुए बच्चे की स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है
इंद्राना मझौली में मोटर साइकलों में आमने-सामने से भिड़ंत-इंद्राना मझौली में मोटर साइकलों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक सचिन कोल के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौत हो गई. वहीं सचिन के साथ अरविंद व दूसरी मोटर साइकल सवार युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी.पुलिस के अनुसार सिंगलद्वीप मझौली निवासी सचिन कोल अपने दोस्त अरविंद कोल के साथ ससुराल ग्राम करोंदी गए थे. जहां पर कुछ देर रुकने के बाद दोनों युवक अपने घर सिंगलद्वीप के लिए रवाना हो गए. दोनों जब इंद्राना मोड़ मझौली से आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान सामने से आए मोटर साइकल सवार ने टक्कर मार दी. आमने-सामने से हुई भिड़ंत में दोनों मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए. वहीं तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे, जिससे तीनों के शरीर पर चोटें आई. राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया. वहीं अरविंद व दूसरी मोटर साइकल सवार युवक की हालत को देखते हुए उपचार शुरु किया गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. दुर्घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही.







