भोपाल

प्राइवेट कंपनी के रीजनल मैनेजर से बदमशों ने मोाबइल लूटा -अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

प्राइवेट कंपनी के रीजनल मैनेजर से बदमशों ने मोाबइल लूटा
-अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में पिछले कुछ माह से मोबाइल लूट की वारदातों का सिलसिल जारी है। कल छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी के रीजनल मैनेजर के हाथ से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। लूट की वारदात के बाद फरियादी ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना पुलिस के मुताबिक प्राइवेट बिजली कॉलोनी रायसेन रोड निवासी यशवंत शर्मा पुत्र संतोष शर्मा(45) एक प्राइवेट कंपनी में रीजनल मैनेजर हैं। कल रात करीब पौने नौ बजे वह पीपुल्स मॉल से होते हुए एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। जब वह भानपुर ओवर ब्रिज के उपर से गुजर रहे थे, तभी दो बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने उनके हाथ से मोबाइल झपटा लिया। इसके बाद फरियादी ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी तेजी से बाइक दौड़ाकर भाग निकले। लूट की वारदात के बाद फरियादी ने थाने पहुंच कर सूचना दी और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button