लैप इंडिया ने भोपाल प्लांट का किया विस्तार, बना दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब

लैप इंडिया ने भोपाल प्लांट का किया विस्तार, बना दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब
– नई एलवी केबल यूनिट शुरू, 200 से अधिक लोगों को रोजगार, ‘इन इंडिया फॉर इंडिया’ रणनीति पर कंपनी का फोकस
भोपाल, यश भारत । केबल और कनेक्टिविटी समाधान के क्षेत्र में काम करने वाली वैश्विक कंपनी लैप ने भोपाल स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तार किया है। नई सुविधा शुरू होने के साथ ही भोपाल प्लांट कंपनी का दुनिया में सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बन गया है। कंपनी ने यहां पावर लो वोल्टेज केबल के उत्पादन के लिए आधुनिक यूनिट स्थापित की है।
नई यूनिट का निर्माण वर्ष 2025 में शुरू हुआ था और अब यह पूरी तरह परिचालन में आ गई है। यहां तैयार होने वाली केबल का इस्तेमाल औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक भवनों, परिवहन प्रणालियों, रिन्यूएबल एनर्जी और यूटिलिटी परियोजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा।







