भोपालमध्यप्रदेश
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने एसिड पीकर दी जान

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने एसिड पीकर दी जान
भोपाल, यशभारत। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लांबाखेड़ा में 35 साल की महिला ललिता बाई ने एसिड गटक लिया। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मूल रूप से इच्छावर की रहने वाली थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है।






