भोपाल

कर्ज न लौटाने पर गला रेता, बोरे में डालकर फेंका नाले में

कर्ज न लौटाने पर गला रेता, बोरे में डालकर फेंका नाले में

हनुमानगंज पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल,यशभारत। राजधानी  में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने सईद उर्फ भन्नाट की गुमशुदगी के मामले की जांच करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है और आरोपी अमीर कुरैशी को गिरफ्तार किया है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, काजी कैंप निवासी अमीर कुरैशी (आरोपी) ने मृतक सईद उर्फ भन्नाट को  17 अक्टूबर को अपने घर बुलाया था। सईद ने अमीर से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिन्हें वह लंबे समय से लौटा नहीं पा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही एक बड़े विवाद में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि अमीर कुरैशी ने तैश में आकर चाकू से साहिद का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
​बोरे में भरकर फेंका नाले में
​हत्या को अंजाम देने के बाद, आरोपी अमीर ने जुर्म छिपाने की योजना बनाई। उसने मृतक के शव को एक बोरी में भरा और अपने ई-रिक्शा में रखकर अशोक गार्डन थाना इलाके के पुष्पा नगर स्थित एक नाले में फेंक दिया।
​मंगलवार सुबह नाले के पास से एक बंद बोरे में लाश बरामद की गई थी। शव के गले पर धारदार हथियार के निशान मिलने से हत्या का संदेह गहराया। जांच में पता चला कि मृतक हनुमानगंज थाना इलाके का रहने वाला है, जिसकी गुमशुदगी 20 अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी।
​कॉल डिटेल और CCTV से पहुंचा पुलिस
​हनुमानगंज थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल्स और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली, जिससे उन्हें आरोपी अमीर कुरैशी तक पहुंचने में सफलता मिली। हिरासत में लिए जाने के बाद, आरोपी ने सख्ती से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। हनुमानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंधे कत्ल के मामले को सुलझा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button