Delhiइंदौरजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

ग्रीन एनर्जी में मध्यप्रदेश की बड़ी सौग़ात  नीमच और शाजापुर में 950 मेगावॉट के सोलर पार्कों का लोकार्पण

1553.98 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भोपाल/नीमच। मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा और औद्योगिक विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए सोमवार को नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के दो सोलर पार्क राष्ट्र को समर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संयुक्त रूप से 500 मेगावॉट के नीमच सोलर पार्क तथा 450 मेगावॉट के शाजापुर सोलर पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर 1,553.98 करोड़ रुपये की 38 औद्योगिक इकाइयों एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हरित विकास, निवेश और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नीमच अब ग्रीन एनर्जी का ग्लोबल कैपिटल बन रहा है और यहां देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नए सोलर पार्क से 2.14 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध होगी, जो देश में सबसे सस्ती दरों में शामिल है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नीमच के भादवा माता मंदिर के विकास के लिए 17 करोड़ रुपये की मंजूरी की घोषणा की तथा जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से देश का ग्रीन एनर्जी पावर हाउस बन रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में नई ऊंचाइयों को छू रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button