भोपालमध्यप्रदेश

वन विभाग के एसडीओ संजीव शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति को लेकर दबिश

वन विभाग के एसडीओ संजीव शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति को लेकर दबिश

भोपाल, यशभारत।  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (पचमढ़ी) में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों और पुख्ता तथ्यों के आधार पर लोकायुक्त संगठन की टीम ने शनिवार सुबह उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। टीम ने छिंदवाड़ा स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के आवास सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया है।

लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से एसडीओ संजीव शर्मा द्वारा आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जुटाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शुरुआती गोपनीय जांच में तथ्य सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने यह सख्त कदम उठाया। वर्तमान में अधिकारियों की टीमें प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके घर और अन्य ठिकानों पर मौजूद दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्तियों के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही हैं।

कार्रवाई के दौरान अब तक कितनी चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है और क्या दस्तावेज हाथ लगे हैं, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान और दस्तावेजों की छानबीन पूरी होने के बाद ही संपत्ति के वास्तविक आंकड़े और पूरी रिपोर्ट सामने आ सकेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button