इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उल्हासनगर में शुक्रवार को जलापूर्ति प्रभावित

मुंबई,यश भारत।

उल्हासनगर में शुक्रवार को जलापूर्ति प्रभावित

मुंबई,यश भारत। उल्हासनगर महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को शहर में जलापूर्ति कम दबाव से की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक म.रा.वि. कंपनी (पड़घा), भिवंडी की 220 किलोवाट विद्युत की मुख्य लाइन बंद रहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होगी।

बिजली आपूर्ति बंद रहने से महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के जांभूल तथा अंबरनाथ जल शुद्धिकरण केंद्र की पंपिंग प्रणाली ठप रहेगी। इसके परिणामस्वरूप बिजली बहाल होने के बाद भी जलापूर्ति कम दबाव से ही होगी।
मनपा अधिकारियों के अनुसार पाले टैपिंग और फॉरेस्ट नाका (अंबरनाथ) टैपिंग के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी, लेकिन इसके बावजूद पानी धीमी गति से पहुंचेगा।

उल्हासनगर के जनसंपर्क अधिकारी अजय साबले ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इन टैपिंग स्रोतों से जलापूर्ति कम होने के कारण शहर में पानी की किल्लत महसूस की जा सकती है।

महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में पानी का उपयोग अत्यंत आवश्यक कार्यों के लिए ही करें और जल का संयमित व सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button