उतरप्रदेशदेश

प्रयागराज के रास्ते टूट गई सांसे…सड़क हादसे में सर्राफा व्यवसायी की मौत

प्रयागराज।

प्रयागराज के रास्ते टूट गई सांसे…सड़क हादसे में सर्राफा व्यवसायी की मौत

प्रयागराज। शनिवार तड़के मुंहअंधेरे बाइक से प्रयागराज को निकले जौनपुर के सर्राफा कारोबारी की प्रतापपुर-फूलपुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में जान चली गई।  कारोबारी को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान प्रेमशंकर वर्मा (56) पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल वर्मा, निवासी निगोह, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। वह निगोह बाजार में आभूषण व्यवसाय से जुड़े थे और प्रयागराज के छोटा बघाड़ा क्षेत्र में भी उनका एक कमरा था, जहां वह व्यापारिक कार्यों के सिलसिले में नियमित रूप से आते-जाते थे। परिजन के अनुसार प्रेमशंकर वर्मा शनिवार भोर करीब तीन बजे अपने घर से प्रयागराज के लिए बाइक लेकर निकले थे। सुबह लगभग चार बजे जब वह फूलपुर थाना क्षेत्र के बौड़ई गांव के समीप बर्जीबरा मौजा में पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। मृतक अपने पीछे दो पुत्र अनूप वर्मा और तरुण वर्मा, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button