आधी रात को किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, दरिंदें पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर। पाटन अंतर्गत ग्राम उडऩा में आधी रात को एक किशोरी का अपहरण कर दरिंदें ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि 15 वर्षीय बालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में रहने वाला गोलू चराढ दो से तीन माह से उसका पीछा करता था। बीती रात करीब 2:30 बजे किशोरी उठी तो घर के बाहर का गेट खुला दिखा उसी समय गोलू चराढ़ ने पीछे से उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती घर से थोड़ा आगे खेत में ले गया जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।
रातभर खोजते रहे परिजन, सुबह खेत में मिली
परिजन बच्ची को रातभर खोजबते रहे लेकिन वे नहीं मिली। इसके बाद सुबह उसने परिजनों का फोन कर सूचना दी जिसके बाद वे खेत पहुंचे जहां बच्ची मिली जिसके बाद उसने आपबीती परिजनों का सुनाई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।
पहले दो की खबर, एक पर कायमी
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि दो लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है, गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तस्दीक की। मामले की छानबीन और पीडि़ता क बयान लिए गए जिसमें यह बात सामने आई कि एक ही आरोपी थी जिसके बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।