जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
कटंगी पुलिस की शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर महुआ लाहन नष्ट
पुलिस ने 300 लीटर महुआ लाहन जप्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया,

जबलपुर, यश भारत। कटंगी पुलिस ने अवैध शराब माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुच बंदिया मोहल्ला और चरगवां मोहल्ला में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 300 लीटर महुआ लाहन जप्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया, साथ ही 30 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। यह कार्रवाई कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस अभियान में एसआई अमजद खान, कांस्टेबल आशीष उपाध्याय, लोकेंद्र अहिरवार, विजय यादव और नितिन शाक्य की अहम भूमिका रही। थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी, ताकि क्षेत्र में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।







