जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
सगाई से लौट रहे परिवार की खुशियां मातम में बदली, बरेला में ट्राला और क्रेटा की टक्कर, एक की मौत,5 घायल

जबलपुर, यश भारत। जिले के बरेला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार क्रेटा कार में सवार लोग जब मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला जांच में लिया है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और ट्राला चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।







