भोपालमध्य प्रदेश

उत्तर विधानसभा में कांग्रेस का जनसंवाद: मनरेगा बचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

उत्तर विधानसभा में कांग्रेस का जनसंवाद: मनरेगा बचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ कार्यक्रम के तहत उत्तर विधानसभा में जनसंवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को ब्लॉक क्रमांक 2 के अंतर्गत वाजपेयी नगर मल्टी (वार्ड नंबर 10) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष यावर जमील ने किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद करते हुए कहा कि मनरेगा योजना को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिससे गरीबों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में हर वार्ड और ब्लॉक में जनता को जागरूक कर रही है।

इस अवसर पर उप ब्लॉक अध्यक्ष रोमित सैनी और उप ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कपिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों के हक की लड़ाई को जमीनी स्तर पर लड़ा जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button