भोपालमध्य प्रदेश

ऑटो चालक ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

ऑटो चालक ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

भोपाल, यशभारत। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कृषक नगर में रविवार देर रात एक लोडिंग ऑटो चालक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक शराब पीने का आदी था और घटना से पहले शराब पीकर घर लौटने पर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृषक नगर निवासी 55 वर्षीय विनोद कुशवाहा पिता लालूराम कुशवाहा के रूप में हुई है। विनोद लोडिंग ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो विवाहित बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि विनोद को अत्यधिक शराब पीने की आदत थी। वह आए दिन शराब के नशे में घर लौटकर पत्नी और बच्चों से विवाद करता था। परिजन जब भी उसे शराब छोड़ने की समझाइश देते थे, वह उन पर भड़क जाता था।

रविवार देर रात भी विनोद शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। पत्नी ने रात में शराब पीकर आने पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद के बाद विनोद गुस्से में अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button