देश

बिहार में नए कैप्टन होंगे सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार कल राज्य सभा की लेंगे शपथ

शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई

पटना, एजेंसी। बिहार में नई सरकार बनने का प्रयास अंतिम ओर पर है। नीतीश कुमार पहले ही विधान परिषद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब नीतीश कुमार राज्य सभा में सदस्य पद की शपथ लेंगे। इसी बीच बिहार में नया कैप्टन तय हो गया है। सूत्रों ने बताया कि बिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार ने नए सीएम होंगे।

पिछले महीने सीएम नीतीश कुमार ने राज्य सभा जाने की इच्छा जताकर बिहार की राजनीति को हिला दिया था। नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामाकंन भी कर दिया। इसकी वजह से नीतीश कुमार को बड़ा विरोध झेलना पड़ा था। जेडीयू समेत विपक्ष ने भी नीतीश के इस कदम को बीजेपी के दबाव का बताया था।

नीतीश के बाद उनके बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा तेज हो गई थी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार डिप्टी पद की शपथ नहीं लेंगे। बिहार में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन खबरें हैं कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी से ही नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button