पत्रकार ने पत्नी के साथ खाया जहरः खबर छापने पर दबंग कर रहे थे परेशान,… वीडियो में देखे… पत्रकार ने क्या कहा

एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक इसरार नाम के पत्रकार और उसकी पत्नी ने प्रशासनिक उत्पीड़न से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पत्रकार ने बीसलपुर के एसडीएम और बरखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
आरोप है कि इस खबर से नाराज होकर एसडीएम और अध्यक्ष ने ठेकेदार के जरिए 19 मई को इसरार पर रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया. इसके अलावा, इसरार ने वीडियो में एसडीएम पर उनकी पत्नी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप भी लगाया, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया. इसरार ने कहा कि लगातार मानसिक प्रताड़ना ने उन्हें और उनकी पत्नी को इस कठोर कदम के लिए मजबूर कर दिया.
इसरार ने एसडीएम पर लगाए गंभीर आरोप
पत्रकार इसरार ने बीसलपुर के एसडीएम नागेंद्र पांडे पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि लगातार मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने और उनकी पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया. वायरल वीडियो में इसरार ने एसडीएम पर उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का भी इल्जाम लगाया, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया है







