भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान के लिए रन फॉर भोपाल सैकड़ों लोगों ने लगाई दौड़ भोपाल यश भारत

भोपाल मास्टर प्लान के लिए रन फॉर भोपाल सैकड़ों लोगों ने लगाई दौड़

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में मास्टर प्लान को जल्द लागू कराने की मांग को लेकर बुधवार को रन फॉर मास्टर प्लान का आयोजन किया गया। मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों व्यापारी युवा छात्र डॉक्टर इंजीनियर और अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार रन फॉर भोपाल का उद्देश्य शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने बेहतर शिक्षा व्यवस्था और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। प्रतिभागियों ने सरकार से भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग की। मैराथन की शुरुआत 11 नंबर स्टॉप से हुई। प्रतिभागी राष्ट्रीय ध्वज के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए राजीव गांधी की प्रतिमा तक पहुंचे। इसके बाद दौड़ हबीबगंज थाने पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने भोपाल के सुनियोजित विकास और शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए मास्टर प्लान को जल्द लागू किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button