जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्रवाई, तार चोरी गिरोह से 341 किलो एल्यूमिनियम तार जब्त

बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्रवाई, तार चोरी गिरोह से 341 किलो एल्यूमिनियम तार जब्त

जबलपुर, यश भारत। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एल्यूमिनियम तार का जखीरा बरामद किया है। पाटन संभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पतासाजी और रेकी के बाद पुलिस के सहयोग से कार्रवाई कर चोरी के तार जब्त कराए।

कार्यपालन यंत्री पाटन संभाग नवनीत राठौर ने बताया कि केवलारी फीडर क्षेत्र से लगातार एल्यूमिनियम तार चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभागीय टीम को जांच और निगरानी के निर्देश दिए गए। सूचना के आधार पर बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के पठानी मोहल्ला स्थित एक कबाड़ परिसर में दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 341 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 92 हजार रुपये आंकी गई है। बिजली विभाग ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया और पुलिस को जब्ती की कार्रवाई सौंपी।

कार्रवाई में विभाग के सहायक यंत्री, कनिष्ठ यंत्री और अन्य कर्मचारियों की टीम शामिल रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली लाइन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button