देश

गणतंत्र दिवस महापर्व पर 16 कैदी हुए रिहा : आजीवन कारावास की काट रहे थे सजा

रीवाl आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में शासन ने 16 कैदियों की सजा माफ कर दी। वे फिर से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने व आम नागरिक की तरह जीवन जीने के लिए रिहा कर दिए गए। जानकारी के अनुसार, रीवा केंद्रीय जेल से ऐसे ही 16 कैदियों को रिहा किया गया, जो आजीवन करावास की सजा काट रहे थे।

जेल अधीक्षक ने एसके उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय जेल रीवा से इन 16 कैदियों के रिहाई का प्रस्ताव जेल मुख्यालय से भेजा गया था। राज्य शासन ने सभी कैदियों को रिहाई के लिए पात्र मानते हुए इनके रिहाई के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि सभी कैदी आजीवन कारावास कि सजे काट रहे थे। इन्होंने 14 साल सुखी और 6 वर्ष माफी के मिलाकर 20 वर्ष की सजा पूर्ण कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button