भोपालमध्य प्रदेश
निशातपुरा में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

निशातपुरा में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
भोपाल, यशभारत। निशातपुरा थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क संजीव नगर, करोंद में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। गृहस्वामी प्रतिज्ञा दुबे अपने परिवार के साथ बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







