हलाली डैम में नहाते समय भोपाल का युवक डूबा, तलाश जारी

हलाली डैम में नहाते समय भोपाल का युवक डूबा, तलाश जारी
भोपाल, यशभारत: रायसेन जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हलाली डैम में एक युवक के डूबने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान भोपाल के अशोका गार्डन निवासी असलम के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, असलम अपने साथियों के साथ हलाली डैम पहुंचा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और अचानक ओझल हो गया। साथी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह पानी में समा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
फिलहाल गोताखोरों की मदद से युवक की लगातार तलाश की जा रही है। डैम में पानी की गहराई और फैलाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद प्रशासन ने आम जनता से जलाशयों के पास जाने पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।







