मध्य प्रदेशराज्य

स्टॉप डैम पार करते समय महिला नाले में गिरी : पति के सामने तेज बहाव में बही, पुलिस और होमगार्ड की तलाश जारी

मंडलाl जिले के टिकारिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनार में शनिवार को मवेशियों को खोजने गई 40 वर्षीय दसौंदी बाई स्टॉप डैम से फिसलकर नाले में बह गईं।

 

घटना उस समय हुई जब दसौंदी बाई पति तेजी लाल भवेदी, जंगल में गए मवेशियों को लाने के लिए कुत्ता-कुंडी स्टॉप डैम पार कर रही थीं। उनके पति लगभग 150 मीटर की दूरी पर थे। अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। जब तक पति मदद के लिए महिला तक पहुंचता तब तक वह नाले के तेज बहाव में लापता हो गई।घटना की सूचना मिलते ही टिकारिया पुलिस, निवास थाने के कर्मचारी और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। निवास तहसीलदार आलोक सोनी और राजस्व विभाग का अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button