ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल

जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल
जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर पहुंची कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जनता आक्रोशित, परेशान हो चुकी है अब जनता बदलाव चाहती है। 18 साल की भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रदेश की जनता को दुख दिया है जो यह बात जनता समझ चुकी है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संपूर्ण मध्य प्रदेश के अलग-अलग संभागों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मार्गदर्शन में 230 विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के नेतृत्व में रीवा से प्रारंभ जन आक्रोश यात्रा का आज शहर में प्रवेश की जो बड़ा पत्थर रांझी से सुबह 10.00 बजे आमसभा उपरांत यात्रा प्रारंभ हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल
जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल

शहर जिला कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री मनोज सेठ ने बताया कि संपूर्ण मध्य प्रदेश के पीडि़त नागरिकों शिक्षित बेरोजगारों बढ़ती महंगाई से परेशान परिवारों महिलाओं व अबोध बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार बिजली से परेशान किसान की आवाज कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से रख रही है। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक तरूण भनोत, विनय सक्सेना, लखन घनघोरिया, संजय यादव व प्रभारी गण के नेतृत्व एवं उपस्थिति में जबलपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र के बड़ा पत्थर से प्रात: 10.00 बजे आमसभा उपरांत जन आक्रोश यात्रा मस्ताना चौक गोकलपुर पनेहरा राम मंदिर होते हुए लगभग दोपहर 1.00 बजे पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांचघर घमापुर मंडी मदार टेकरी अब्दुल हमीद चौक होते हुए लगभग 3.00 बजे उत्तर विधानसभा क्षेत्र के गोहलपुर मिलोनीगंज कमानिया गेट श्याम टॉकीज से होते हुए पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5.00 बजे शास्त्री ब्रिज आदि शंकराचार्य चौराहा रामपुर पोलीपाथर होते हुए मां नर्मदा की आरती एवं भंडारे के साथ यात्रा का समापन होगा।

जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल
जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल

कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल

जनआक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने जबलपुर पहुंची यात्रा के दौरान कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुऐ कहा कि 19 तारीख से यात्रा का शुभारंभ हुआ है जिसमें 11 हजार 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है इस दौरान लोगों को आपार जनसमर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। अजय सिंह राहुल ने भाजपा की आर्शीवाद यात्रा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा को माफी यात्रा निकालनी थी क्योंकि भाजपा ने लोगों को धोखा दिया है। भाजपा द्वारा वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा टिकिट दिए जाने पर राहुल सिंह ने कहा कि यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य होगा जब केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता चुनाव हारेंगे। कमलनाथ की उम्र को लेकर किए गए प्रश्र पर अजय सिंह राहुल ने कहा कि हमारे देश में बुजुर्गों का सम्मान होता है इसलिए जो बातें भाजपा द्वारा की जा रही है वह सब बेकार है इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरबार बन रही है।

जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल
जबलपुर पहुंची जन आक्रोश यात्रा: कांग्रेस की सही समय और सही लिस्ट जारी होगी-अजय सिंह राहुल

20 साल से लोग परेशान, बदलाव चाहते हैं-तन्खा

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस केे वरिष्ठ नेता विवेक कृष्ण तन्खा भी जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 साल से मध्यप्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है और निश्चित रूप से जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा को सभी विधानसभा में जो समर्थन लोगों का मिल रहा है उससे साफ जाहिर है कि जनता को कांग्रेस का हाथ चाहिए। इस बार बदलाव तय है।

Rate this post

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button