Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

वेरिफिकेशन के बाद बांग्लादेश को सौंपे जाएंगे घुसपैठिए

2,680 संदिग्धों की सूची ढाका को भेजी, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

वेरिफिकेशन के बाद बांग्लादेश को सौंपे जाएंगे घुसपैठिए

2,680 संदिग्धों की सूची ढाका को भेजी, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

नई दिल्ली, यशभारत। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में रह रहे सभी अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2,680 संदिग्ध लोगों की सूची बांग्लादेश सरकार को भेजी गई है, ताकि उनकी नागरिकता की पुष्टि की जा सके। सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित लोगों को बांग्लादेश को सौंप दिया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत सरकार अवैध नागरिकों के मामलों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में नागरिकता सत्यापन की प्रक्रिया पिछले पांच वर्षों या उससे अधिक समय से लंबित है। भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश सरकार जल्द जवाब देगी, ताकि द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत इन लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। जायसवाल ने कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी नियमों से बाहर राहत नहीं दी जाएगी।
इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। राज्य में अब तक 11 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां 335 संदिग्ध अवैध प्रवासियों को रखा गया है। इनमें बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिक होने का संदेह जताया गया है। सबसे ज्यादा मामले उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट क्षेत्र से सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button