देश
एक दिन पहले हो सकता है इंडिया-पाकिस्तान मैच : एजेंसियां बोलीं- इसी दिन नवरात्रि, तारीख बदलें

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच को एक दिन पहले आयोजित किया जा सकता है। 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच होना है। इसी दिन नवरात्रि का त्योहार भी शुरू हो रहा है। जिसे देखते हुए सिक्योरिटी एजेंसी ने मैच की तारीख या वेन्यू बदलने का सुझाव दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मैच अब 14 अक्टूबर को हो सकता है।
दूसरी ओर BCCI सचिव जय शाह ने गुरुवार को वर्ल्ड कप वेन्यू के स्टेट एसोसिएशन की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है मीटिंग में मैच की नई तारीख या वेन्यू बदलने पर फैसला लिया जा सकता है।







