जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भारत-EU ट्रेड डील से बदलेगा ग्लोबल गेम,गणतंत्र दिवस पर उर्सुला वॉन डेर लेयेन का बड़ा संदेश, ट्रंप को भी दिया सीधा संकेत

खास बात यह रही कि 26 जनवरी को वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं

भारत-EU ट्रेड डील से बदलेगा ग्लोबल गेम,गणतंत्र दिवस पर उर्सुला वॉन डेर लेयेन का बड़ा संदेश, ट्रंप को भी दिया सीधा संकेत

जबलपुर, यशभारत। भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील पर अंतिम मुहर लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत दौरे पर हैं। खास बात यह रही कि 26 जनवरी को वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं, जिसने इस यात्रा को और भी अहम बना दिया।

इस दौरान उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत की धरती से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी सीधा और स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप ने आज की अनिश्चित और विभाजित दुनिया में रणनीतिक साझेदारी, संवाद और खुलेपन का रास्ता चुना है।

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शिखर वार्ता से पहले वॉन डेर लेयेन ने इस प्रस्तावित भारत-EU ट्रेड समझौते को दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बताया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ दो क्षेत्रों के बीच नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था के लिए एक मजबूत और सकारात्मक संकेत है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने लिखा,
“भारत और यूरोप ने एक स्पष्ट विकल्प चुना है—रणनीतिक साझेदारी, संवाद और खुलेपन का विकल्प। अपनी ताकतों का लाभ उठाना और आपसी समझ बनाना। हम एक विभाजित दुनिया को दिखा रहे हैं कि यह रास्ता भी संभव है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button