भोपाल
सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
भोपाल, यश भारत । गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी निवासी 28 वर्षीय अमित अहिरवार की सड़क हादसे में घायल होने के बाद हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। अमित खाना पकाने का काम करता था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।






