एआईएमआईएम के पूर्व नेता का बेटा लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार-फोटो -आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज

एआईएमआईएम के पूर्व नेता का बेटा लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार-फोटो
-आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
राजधानी की क्राइम ब्रांच ने एआईएमआईएम के पूर्व नेता और मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी के बेटे तौफीक निजामी को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तौफीक निजाम ड्रग तस्कर यासीन के साथ साथी अंशुल उर्फ भूरी का दोस्त है और भूरी की अवैध पिस्टल उसने अपने पास रखी थी। पुलिस ने तौफीक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस भूरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ड्रग तस्कर यासीन के साथी कांग्रेस के पूर्व पार्षद अंशुल तिवारी उर्फ भूरी को गिरफ्तार किया था। कल पुलिस ने उसे दोबारा कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी अंशुल ने बताया था कि उसकी अवैध पिस्टल तौकीर निजामी के पास है। इसके बाद पुलिस ने अंशुल की निशानदेही पर नवीन नगर ऐशबाग निवासी तौफीक निजामी(32) के पास से पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। पिस्टल के साथ पकड़ाया आरोपी तौफीक निजामी के पिता प्रदेश में एआईएमआईएम के पूर्व नेता रहे है, और मुस्लिम स्कॉलर भी हैं।







