जबलपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, बोले- सनातन एकता के लिए जात-पात से ऊपर उठें
5 दिन में 500 किलोमीटर की सनातन एकता पदयात्रा, पांच जिलों से होकर गुजरेगी रथ यात्रा

जबलपुर, यश भारत। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जबलपुर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सनातन एकता और राष्ट्रवाद को लेकर प्रस्तावित पदयात्रा और रथ यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सनातन समाज को जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए जागना होगा।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सनातन एकता के उद्देश्य से 5 दिन में 500 किलोमीटर की यात्रा निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सागर और दमोह सहित पांच जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान चार स्थानों पर रात्रि विश्राम होगा। इन स्थानों पर हनुमान जी का संकटनाशन हवन भी कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल सनातनी भारत की एकता के लिए शपथ लेंगे। पंडित शास्त्री ने कहा कि भारत में सनातनी एक होगा तो भारत नेक होगा और जब सनातन की क्रांति होगी तो विश्व में शांति होगी।







