इंदौरग्वालियरजबलपुरटेकदेशधर्म ज्योतिषमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुंबई

गणेश पंडालों में विद्युत सुरक्षा की जांच, कटे-फटे तार और मीटर बायपास मिलने पर कार्रवाई

जबलपुर, यश भारत। गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विद्युत कंपनी और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम शहरभर के गणेश पंडालों का निरीक्षण किया। शाम 6:30 से रात 8:30 बजे तक चले अभियान में पंडालों में विद्युत कनेक्शन, तारों, झालरों और साज-सज्जा में इस्तेमाल की जा रही विद्युत सामग्री की जांच की गई। अभियान के दौरान जिन गणेश उत्सव समितियों ने पंडालों की साज-सज्जा के लिए टीसी कनेक्शन नहीं लिया था, उन्हें नोटिस देकर तत्काल नियमानुसार कनेक्शन लेने की चेतावनी दी गई। वहीं कटे-फटे तार और अमानक विद्युत सामग्री का उपयोग पाए जाने पर संबंधित समितियों और डेकोरेटरों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। टीम ने इलेक्ट्रीसिटी एक्ट के तहत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी। निरीक्षण के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में शारदा टॉकीज के सामने स्थित गणेश पंडाल के डेकोरेशन में कटे हुए तार और मीटर बायपास मिला। इस पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए तार जब्त किए गए। इसी तरह गोरखपुर मेन रोड स्थित खैरमाई मंदिर के डेकोरेशन में भी कटे-फटे और खुले तार पाए गए। यहां भी पंचनामा तैयार कर तार जब्त किए गए।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की कि पंडालों में दर्शन के दौरान विद्युत तारों और झालरों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। विद्युत कंपनी की टीम द्वारा लगातार पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है।अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने गणेश उत्सव समितियों और डेकोरेटरों से विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित डेकोरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button